मैनपुरी की पूजा दुबे जैसी बहन किसी को ना मिले! इसके कांड का खौफनाक सच इसके बच्चे ने ही बता दिया, रिश्ते कर डाले शर्मसार

UP News: मैनपुरी की शादीशुदा पूजा दुबे ने अपने भाई करण को ही निपटा डाला. अवैध संबंधों में अंधी होकर पूजा ने प्रेमी संग मिलकर जो किया, उसने सभी को हिला डाला.

Mainpuri, Mainpuri News, Mainpuri Crime, Mainpuri Viral News, Mainpuri Crime News, Mainpuri Police, UP News, UP Crime, UP Viral News, UP Police, मैनपुरी, मैनपुरी न्यूज, मैनपुरी क्राइम, मैनपुरी वायरल न्यूज

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

पुष्पेंद्र सिंह

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 09 Apr 2026, 10:36 AM)

follow google news

UP News: क्या कोई बहन अपने ही भाई को खत्म करवा सकती है? शादीशुदा होते हुए भी अपने अवैध संबंधों को लेकर मैनपुरी की पूजा दुबे ने अपने सगे भाई करण मिश्रा के साथ जो किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. आरोप है कि पूजा ने अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ साजिश रची और अवैध संबंधों के बीच में आ रहे अपने सगे भाई को निपटा डाला.

यह भी पढ़ें...

भाई तो बहन पूजा को घर छोड़ने आया था…

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के कुसमरा में रिश्ते शर्मसार हुए हैं. यहां पूजा दुबे अपने पति के साथ रहती थी. दोनों के बच्चा भी था. मगर पूजा का अवैध संबंध जितेंद्र नाम के युवक से चल रहा था. पूजा अपने मायके गई थी. उसी दिन उसका भाई करण मिश्रा अपनी बहन पूजा को छोड़ने उसके ससुराल आ गया. मगर करण वापस घर नहीं पहुंचा. 

पूजा ने अपने मायके में बताया कि करण उसके घर से वापस जा चुका है. वह काफी देर पहले ही अपने घर के लिए निकल चुका है. मगर काफी देर तक करण अपने घर वापस नहीं आया. पहले परिजनों ने उसकी खोजबीन की फिर इसके बाद परिवार ने पुलिस में करण की गुमशुदगी दर्ज करवा दी.

फिर पूजा के बच्चे ने ही बता दिया मां का सच

पुलिस भी करण को खोज रही थी. तभी पूजा के बच्चे ने कुछ ऐसा बताया, जिसने सभी को चौंका दिया. पूजा के 2 बच्चे हैं. मगर उसके एक बच्चे ने पूरी वारदात अपनी आंखों से देख ली. मासूम ने बताया कि उसके मामा रात में मां को घर लेकर आए थे. उस समय जितेंद्र भी था. वहीं मामा को गोली मार दी गई थी. जितेंद्र ही शव लेकर गया था. बच्चे ने ये भी बताया कि इस पूरे मामले में उसकी मां भी जितेंद्र के साथ थी. बता दें कि इसके बाद पुलिस ने पूजा और जितेंद्र को हिरासत में ले लिया. सख्त पूछताछ के बाद जितेंद्र ने हत्या की बात कबूल कर ली है.

पुलिस ने शव किया बरामद

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया,  जितेंद्र ने करण को गोली मारकर शव ग्राम धर्मगदपुर के पास झाड़ियों में फेंक दिया. शव बरामद किया गया है. सिर पर गोली मारी गई है. मृतक के 3 बच्चे हैं. 

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया, हत्यारोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.