UP News: सहारनपुर के गांव कोलकी रांघड़ में 3 मुस्लिम युवकों पर आरोप लगा कि उन्होंने 2 नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने की कोशिश की. उनके साथ छेड़खानी भी की. पुलिस ने केस दर्ज किया और दोनों नाबालिग किशोरियों को बरामद भी कर लिया. इसके बाद गांव में पंचायत बैठी. अब इसी पंचायत का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी युवक भी दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पंचायत के फरमान पर तीनों आरोपी मुस्लिम युवकों के सिर मुंडवाए जा रहे हैं. पंचायत के बीच बैठे तीनों मुस्लिम युवकों के बाल सिर से साफ किए जा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया है.
पंचायत का फरमान
आरोप है कि ये तीनों युवक गांव की ही 2 नाबालिग किशोरियों को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए थे. मामला सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की और दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया. मगर गांव वालों का गुस्सा घटना को लेकर कम नहीं हुआ.
अभी पुलिस कार्रवाई चल ही रही थी कि मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठ गई और तीनों मुस्लिम युवकों के खिलाफ फरमान जारी कर दिया गया. इस दौरान तीनों के सिर मुंडवा दिए गए.
एक्शन में पुलिस
इस मामले को लेकर अब पुलिस एक्शन में आ गई है. एएसपी मनोज यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों के बाल काटने वाले लोगों की पहचान भी कर ली गई है. उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
ADVERTISEMENT









