UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट जारी किया है. प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है और आसमान से सिर्फ राहत की बौछारें ही नहीं, बल्कि आफत की तरह ओले भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने आज यानी 28 मई के लिए राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली विनाशकारी आंधी का ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना अधिक
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज निम्नलिखित जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में ओले गिरने की अत्यधिक आशंका है. इन क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र.
80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और तड़ित झंझावत की चेतावनी
ओलावृष्टि के साथ-साथ राज्य के एक बड़े हिस्से में आंधी और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट है. इन क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो तूफानी झोंकों के दौरान बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. प्रभावित जिलों की सूची इस प्रकार है:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र.
ADVERTISEMENT









