यूपी के इन 10 जिलों में बदले पेट्रोल के दाम, प्रयागराज-वाराणसी में महंगा तो नोएडा में हुआ सस्ता

दीक्षा सिंह

27 May 2026 (अपडेटेड: 27 May 2026, 02:13 PM)

UP Petrol Price Today: 27 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल महंगा हो गया है. प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में दामों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि नोएडा में राहत मिली.कानपुर में पेट्रोल के रेट स्थिर बने रहे हैं.

UP Petrol Price Today

UP Petrol Price Today

Google CTA

UP Petrol Price Today: उत्तर प्रदेश में आज 27 मई को ईंधन की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रयागराज और वाराणसी में देखने को मिली है. जबकि आगरा और मुरादाबाद में भी तेल के दाम बढ़े हैं. हालांकि नोएडा के निवासियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहा, जहां पेट्रोल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं कानपुर शहर में कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं. आइए जानते हैं यूपी के 10 बड़े शहरों में आज पेट्रोल का क्या भाव है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बढ़े पेट्रोल के दाम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज ईंधन के दामों में तेजी का रुख रहा. वाराणसी, इलाहाबाद और गोरखपुर जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें ₹102 के पार या उसके करीब पहुंच चुकी हैं.

वाराणसी (Varanasi Petrol Price Today): बनारस में आज पेट्रोल के दाम में ₹0.75 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां कीमत ₹101.98 से बढ़कर ₹102.73 प्रति लीटर हो गई है.

प्रयागराज (Prayagraj Petrol Price Today): प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत में आज ₹0.87 प्रति लीटर का सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया. यहां पेट्रोल अब ₹98.26 के मुकाबले ₹99.13 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

गोरखपुर( Gorakhpur Petrol Price Today): गोरखपुर में भी आज तेल के दाम ₹0.30 प्रति लीटर बढ़ गए हैं. कल यहां कीमत ₹102.11 थी, जो आज बढ़कर ₹102.41 प्रति लीटर हो गई है.

आगरा (Agra Petrol Price Today): ताजनगरी में पेट्रोल आज ₹0.30 प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसके बाद आगरा में पेट्रोल का भाव ₹101.98 प्रति लीटर (कल ₹101.68) पहुंच गया है.

मुरादाबाद (Moradabad Petrol Price today): पीतल नगरी मुरादाबाद में आज ₹0.21 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल का भाव ₹102.38 प्रति लीटर (कल ₹102.17) हो गया है.

दिल्ली-NCR का हाल 

दिल्ली से सटे इलाकों और राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमतों में आंशिक बदलाव देखा गया है, जिससे उपभोक्ताओं पर थोड़ा असर पड़ेगा.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में पेट्रोल आज ₹0.15 प्रति लीटर महंगा हुआ है. आज यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹101.88 रुपये (कल ₹101.73) है.

मेरठ: मेरठ में मामूली ₹0.10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आज यहां का रेट ₹101.71 प्रति लीटर (कल ₹101.61) हो गया है.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के निवासियों को आज ज्यादा झटका नहीं लगा है. यहां महज ₹0.03 प्रति लीटर की बहुत मामूली वृद्धि हुई है, जिसके बाद नया रेट ₹101.89 प्रति लीटर (कल ₹101.86) है.

नोएडा में राहत और कानपुर में स्थिरता

एक तरफ जहां पूरा प्रदेश पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है, वहीं दो शहरों से राहत की खबर है. नोएडा में आज पेट्रोल की कीमतों में ₹0.46 प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है. कल यहां पेट्रोल ₹102.38 प्रति लीटर था, जो आज घटकर ₹101.92 प्रति लीटर पर आ गया है. एनसीआर के वाहन चालकों के लिए यह बड़ी राहत है. कानपुर में आज तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कानपुर में आज भी पेट्रोल अपने पुराने रेट ₹101.56 प्रति लीटर पर ही स्थिर है.