UP Weather Update: यूपी में कल 60-70 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने कल 28 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. देखें जिलों की पूरी सूची.

UP Weather Update

यूपी तक

• 05:28 PM • 27 May 2026

follow google news

UP Weather Update: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, कल यानी 28 मई को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में कल यानी 28 मई को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कल यूपी के निम्नलिखित जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद जताई गई है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

इन जिलों में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और तड़ित झंझावत का अलर्ट

बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने कुछ जिलों में अत्यधिक तेज आंधी और तड़ित झंझावत की भी चेतावनी दी है. इन इलाकों में हवा की सामान्य गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है:

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीताप, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीग, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौ, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र.