पत्नी ने शराब पिलाई फिर गैंगस्टर पति आशीष शर्मा के हाथ-पैर बांध दिए और… सबलू खान के लिए कर गई सारी हदें पार

UP News: कानपुर में आशीष शर्मा का शव पुलिस ने उसके किराए के घर से बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. करीब 150 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया.

UP News

सिमर चावला

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 09 Apr 2026, 03:57 PM)

follow google news

UP News: कानपुर में हमीरपुर का रहने वाला आशीष शर्मा किराए के मकान में रहता था. उसपर गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज हो चुका था. पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते थे. पिछले दिनों आशीष शर्मा का शव उसके किराए के मकान से बरामद किया गया था. इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी. पहले परिवार ने मकान मालिक पर ही हत्या का आरोप लगाया था. मगर केस की जांच के बाद जो पता चला, उसने सभी को हिला कर रख दिया.

यह भी पढ़ें...

दरअसल आशीष शर्मा की पत्नी की जिंदगी में सिर्फ आशीष ही नहीं था. आशीष की जगह धीरे-धीरे सबलू खान लेने लगा था. दोनों में अफेयर भी शुरू हो गया था. इसी बीच 1 अप्रैल की रात आशीष और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया और ये विवाद ही आशीष की हत्या की वजह बना.

पत्नी ने प्रेमी संग मिल किया कांड

जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची और उसे अंजाम दिया. वारदात के बाद दोनों रात में ही हमीरपुर की ओर निकल गए. रास्ते में पत्नी ने नौबस्ता के पास झाड़ियों में कपड़े बदलकर अपनी पहचान छिपाई और फिर घर पहुंच गई. 

बता दें कि पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 150 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. इसके बाद ही पुलिस ने आशीष शर्मा की पत्नी को गिरफ्तार किया और उससे सख्त पूछताछ करके, पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. मगर उसका प्रेमी सबलू खान फरार है.

सबलू खान के साथ पहले ही बना चुकी थी योजना

सामने आया है कि आशीष शर्मा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था. इसी बीच सबलू खान भी महिला की जिंदगी में आ गया था. ऐसे में पत्नी पहले से ही पति को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी. हत्या से 15 दिन पहले उसने सबलू खान संग मिलकर पूरी योजना तैयार कर ली थी. 

घटना वाले दिन आरोपी पत्नी पति के घर पहुंची. वहां उसे शराब पिलाई. फिर प्रेमी को भी मौके पर बुला लिया. आशीष के हाथ-पैर बांध दिए गए और फिर उसका गला दबा दिया गया. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.