फतेहपुर के अमन सैय्यद उर्फ जार्डन ने सरेआम युवती को रोका फिर करने लगा बदतमीजी… अब उसे ये बेशर्मी खूब भारी पड़ गई

UP News: यूपी के फतेहपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरेआम युवती को रोका गया. बाइक सवार ने फिर उसके साथ हद दर्जे की बदतमीजी करनी शुरू कर दी.

Fatehpur, Fatehpur News, Fatehpur Viral News, Fatehpur Police, Fatehpur Viral Video, Fatehpur Crime, UP News, UP Viral Video, फतेहपुर, फतेहपुर न्यूज, फतेहपुर वायरल न्यूज, फतेहपुर पुलिस, फतेहपुर वायरल वीडियो

UP News

नितेश श्रीवास्तव

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 09 Apr 2026, 12:03 PM)

follow google news

UP News: फतेहपुर के आबू नगर इलाके में मंगलवार शाम 5 बजे अचानक सड़क पर हंगामा शुरू हो गया. अमन सैय्यद उर्फ जार्डन नाम का युवक बाइक से आया और एक युवती को जबरन रोक लिया. वह उसे अपनी प्रेमिका बताने लगा और उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा. 

यह भी पढ़ें...

अमन सैय्यद युवती पर जबरन दबाव बनाने लगा और उसका बैग भी उससे ले लिया. उसने सरेआम युवती को खींचने की भी कोशिश की. इस दौरान युवती अपना बचाव करती रही और युवक से छुटकारा पाने की कोशिश करती रही. अब इस पूरे मामले का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.

जिसने वीडियो बनाया, उसे भी दे डाली धमकी

इस दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स वीडियो बनाने लगा. ये देख आरोपी ने उसे भी धमकी दे डाली. मगर जब लोग पुलिस को बुलाने की बात करने लगे, तो वह वहां से भाग निकला. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की.

अब फंसा गया अमन सैय्यद

वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आई है. पुलिस ने आरोपी अमन सैयद उर्फ जॉर्डन के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 75, 352, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

एसपी ने दी ये जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, वीडियो में आरोपी अमन सैय्यद रास्ते में एक लड़की को रोकता हुआ दिखाई दे रहा है. वह उसके साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत करता है और उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करता है. लड़की विरोध करती है. मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी गिरफ्तार है. कार्रवाई की जा रही है.