यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद और अलीगढ़ जिलों के दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों जिलों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये और अलीगढ़ में 462 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.
ADVERTISEMENT
ग्लास सिटी और लॉक सिटी को नया तोहफा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "चूड़ियों के लिए मशहूर ग्लास सिटी फिरोजाबाद और तालों के लिए जाने जाने वाले लॉक सिटी अलीगढ़ में आज विकास और सशक्तिकरण का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है."
दोनों शहरों को क्या मिलगा?
- सीएम योगी फिरोजाबाद में 81 विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.
- वहीं, अलीगढ़ में 85 विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे.
विकास की योजनाएं और लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान... ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है.
लाभार्थियों को मिलेंगे घर और सर्टिफिकेट
इस कार्यक्रम के दौरान सिर्फ परियोजनाओं का शिलान्यास ही नहीं होगा, बल्कि जनता को सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ भी सौंपा जाएगा. मुख्यमंत्री 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपेंगे. इसके साथ ही कई अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट, चेक और जरूरी उपकरण भी बांटे जाएंगे.
ADVERTISEMENT










