UP Weather Update: यूपी में फिर से लौटने वाला है बारिश का नया दौर... इस तारीख से बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी और चुभती धूप का असर बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे महीने के मध्य में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

यूपी तक

• 09:31 AM • 10 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी और राहत के इस खेल के बीच मौसम विभाग ने एक नया संकेत दिया है. विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल के आसपास एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. अगर यह सिस्टम मजबूत रहा, तो महीने के बीच में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, इस सिस्टम के आने तक उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों को भीषण गर्मी और चुभती धूप का सामना करना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें...

कैसा रहेगा लखनऊ का हाल?

लखनऊ में अगले कुछ दिन मिला-जुला मौसम रहने वाला है:

10 और 11 अप्रैल- आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. उमस और गर्मी बरकरार रहेगी.

12 से 14 अप्रैल: मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. तेज धूप के कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है.

जब तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता, तब तक प्रदेश में लू जैसी स्थिति और तेज धूप का असर दिखेगा. दोपहर के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: 17 अप्रैल से शनि लेने वाले हैं सख्त इम्तेहान, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान