UP Weather Update: 30 और 31 मार्च को भी यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
UP Weather Update:यूपी में आज 30 मार्च को मौसम का हाई अलर्ट. नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना. 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान में आएगी 5 डिग्री तक की गिरावट. 3 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम.
ADVERTISEMENT

up weather update
UP Weather Update: मार्च के आखिरी दिनों में यूपी के लोगों को तीखी धूप से राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.