सामने से आ रहे थे पत्थर, इधर से फेंके जा रही थीं ईंटें... महक-परी के हाथ में था डंडा, संभल में खूब मचा घमासान

Mehak and Pari Video:उत्तर प्रदेश के संभल में मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी पड़ोसियों के साथ हिंसक मारपीट को लेकर चर्चा में हैं. बच्चों के खेल से शुरू हुए विवाद में लाठी-डंडे चले, जिसमें बहनों के पिता समेत तीन लोग घायल हुए.

Mehak and Pari Video

अभिनव माथुर

10 Apr 2026 (अपडेटेड: 10 Apr 2026, 12:06 PM)

follow google news

Mehak and Pari Video: उत्तर प्रदेश के संभल की मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं.  लेकिन इस बार वजह उनकी कोई वायरल रील नहीं है. दरअसल महक-परी की उनके पड़ोसियों के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते ये मामला इतना बढ़ गया कि इसमें यूट्यूबर बहनों के पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

मामला असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कला गांव का है. बताया जा रहा है कि बच्चों के खेलने के दौरान आपस में कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते इस छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और महक-परी का परिवार पड़ोसियों के साथ भिड़ गया. वायरल वीडियो में यूट्यूबर बहनें महक और परी हाथों में लाठी-डंडे लेकर हमला करती और हंगामा करती नजर आ रही हैं.इस झड़प में महक-परी के पिता और दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिसिया कार्रवाई

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महक और परी के घायल पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और लाठी चलाने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

विवादों से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब महक और परी विवादों में फंसी हों.इससे पहले भी वे सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और रील बनाने के आरोप में पुलिस उन्हें पहले भी गिरफ्तार कर चुकी हैं. कुछ समय पहले मुरादाबाद में भी सरेराह मारपीट करने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था.महक और परी अपनी टीम (हिना और कैमरामैन आलम) के साथ मिलकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती थीं. जानकारी के मुताबिक, इन वीडियो के जरिए वे हर महीने 30 से 40 हजार रुपये तक की कमाई करती थीं जिसे वे आपस में बांट लिया करते थे.