गाजीपुर एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद का शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा मारे पत्थर! खूब मचा बवाल

विनय कुमार सिंह

• 08:25 PM • 04 Jun 2026

Kamlesh Bind Encounter Bawal: गाजीपुर के होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया, पुलिस पर पथराव हुआ और एक सीओ घायल हो गए.

Ghazipur News

Ghazipur News

Google CTA

Kamlesh Bind Encounter Bawal: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मंगलवार देर शाम भारी बवाल हो गया. पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही कमलेश बिंद का शव उसके गांव गौसाबाद पहुंचा वैसे ही उसके परिजन और ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया.  इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और पथराव में एक क्षेत्राधिकारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें...

परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मंगलवार की देर शाम जब कमलेश बिंद का शव पोस्टमॉर्टम के बाद कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद गांव लाया गया तो वहां मौजूद महिलाएं परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. शव को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

समझाने गई पुलिस पर पथराव

माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास किया. लेकिन बातचीत के दौरान ही स्थिति और बिगड़ गई. ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की शुरू हो गई जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई. ग्रामीणों द्वारा किए गए इस पथराव में ड्यूटी पर तैनात एक क्षेत्राधिकारी (सीओ) को चोटें आई हैं और उनके घायल होने की खबर है.

अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ शव

पथराव और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को जैसे-तैसे नियंत्रित किया गया. माहौल को काबू में करने के बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों को विश्वास में लिया और कड़ी सुरक्षा के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गई.