UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान सपा चीफ ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया. मगर अपने सवाल भी रखे और भाजपा पर तंज भी कसा.
ADVERTISEMENT
अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा, समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है. सपा का इतिहास रहा है कि हम लोगों ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है. सपा के नेताओं ने ही हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस की बात की है. ये आरक्षण हमारी पीडीए को ही मजबूत करेगा.
भाजपा पर कसे तंज
इस दौरान सपा चीफ ने भाजपा पर तंज कसा. सपा चीफ ने कहा, भाजपा नारी को नारा बनाने का काम कर रही है. भाजपा आरक्षण का इस्तेमाल कर रही है. अखिलेश ने कहा, ये वो लोग हैं, जिन्होंने अपने संगठन में नारी को जगह नहीं दी. अखिलेश ने कहा कि भाजपा जिस संगठन से आती है, वहां कितनी महिलाएं हैं?
भाजपा की कितनी महिला सीएम?
सपा मुखिया अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा, भाजपा और इनके गठबंधन की कितनी राज्यों में सरकार है. मगर इन्होंने कितनी महिलाओं को सीएम बनाया है? अपनी बात आगे रखते हुए अखिलेश यादव ने कहा, दिल्ली में सीएम हैं. मगर वो हाफ चीफ मिनिस्टर हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए पूछा कि भाजपा के पास 10 प्रतिशत से ऊपर महिला विधायक नहीं हैं. यहां तक की लोकसभा में भाजपा महिला सांसदों की गिनती भी हमारे सामने है.
अखिलेश यादव ने लोकसभा में साफ कहा कि आखिर भाजपा को इतनी जल्दबाजी क्यों है? अखिलेश ने कहा कि भाजपा जनगणना को टालना चाहती है. वह इसके सहारे से जाति जनगणना को टालना चाहती है.
ADVERTISEMENT









