Women Reservation Bill 2026: लोकसभा में परिसीमन बिल को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. सपा की तरफ से इस बिल का विरोध किया गया. साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बात हुई. सपा की तरफ से मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की गई. इस दौरान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बहस देखने को मिली. दोनों नेताओं के बीच धर्म के आधार पर आरक्षण को लेकर बहस हुई. लोकसभा में सपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग रखी, जिसका सख्त जवाब अमित शाह ने दिया.
ADVERTISEMENT
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, धर्म के आधार पर आरक्षण की संविधान में बिल्कुल भी मंज़ूरी नहीं है. अमित शाह ने साफ कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमानों के आरक्षण की मांग पूरी तरह से असंवैधानिक है.
अखिलेश ने मांगा मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण
लोकसभा में बहस के दौरान अखिलेश यादव ने अमित शाह से सवाल किया कि क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती? इसका जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि सपा चाहे तो अपने सारे टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दें. हमें कोई आपत्ति नहीं है.
अखिलेश यादव ने आगे कहा, महिला आरक्षण को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों है? अखिलेश ने आगे कहा, हम जनगणना-जाति जनगणना चाहते हैं. आप वो क्यों नहीं करवाते? इसके बाद अमित शाह ने कहा, जनगणना का काम शुरू हो गया है. काम जारी है.
इस दौरान अमित शाह ने कहा, सरकार जाति की जनगणना करने का भी फैसला ले चुकी है. जाति के साथ ही ये जनगणना हो रही है. इस दौरान अमित शाह ने सपा पर तंज कसते हुए कहा, अभी घरों की गिनती हो रही है. घरों की कोई जाति नहीं होती. सपा की चले तो वह घरों की भी जाति बना दें. फिलहाल लोकसभा में इन तीनों बिलों को लेकर चर्चा चल रही है और हंगामा देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT









