UP Board Result Latest Update: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अप्रैल के अंत में आएगा रिजल्ट, बोर्ड सचिव ने दी जानकारी
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, करोड़ों कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य रिकॉर्ड 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया गया है. अब रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट घोषित होने की पूरी संभावना है. परिणाम घोषित करने से पहले शिक्षा परिषद आधिकारिक तौर पर प्रेस को आमंत्रित करेगा, जहां रिजल्ट की सटीक तिथि और समय का ऐलान किया जाएगा.
लाखों छात्रों का जल्द खत्म होगा इंतजार!
इस साल 2026 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 53 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. बोर्ड मुख्यालय में वर्तमान में रिजल्ट डेटा को अपलोड करने और तकनीकी जांच का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.
वेबसाइट क्रैश हो तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये विकल्प
रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है या क्रैश हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
- DigiLocker: छात्र अपने डिजिलॉकर अकाउंट पर लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
- SMS सेवा: छात्र मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक निर्धारित फॉर्मेट में अपना रोल नंबर भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT









