Raebareli News: रायबरेली में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में 13 लाख रुपये की अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Newzo

• 04:59 PM • 04 Aug 2026

Raebareli Development News: रायबरेली के राही ब्लॉक की जगदीशपुर ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में करीब 13 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है. शिकायत के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं. निर्माण कार्य, भुगतान और गुणवत्ता की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रायबरेली में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में 13 लाख रुपये की अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

रायबरेली में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में 13 लाख रुपये की अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Google CTA

Raebareli Development News: जिले के राही ब्लॉक की जगदीशपुर ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. आरोप है कि 22 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना में निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही करीब 13 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा मिला. मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और अधूरे काम को कागजों में पूर्ण दिखाकर धनराशि का आहरण कर लिया गया. स्थलीय निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निर्माण की गुणवत्ता और खर्च की जांच की जा रही है.

सीडीओ अंजू लता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता, खर्च की गई राशि और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की जाएगी. यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी.