Raebareli Gold Silver Rate 4 August 2026: स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव को लेकर मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रही, वहीं चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इसके बावजूद दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.
ADVERTISEMENT
मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने का भाव ₹1,44,370 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. वहीं चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार में मंगलवार को चांदी का भाव ₹2,35,000 से ₹2,46,900 प्रति किलो के बीच चल रहा है. चांदी की कीमतों में अंतर के चलते खरीदार और व्यापारी दोनों बाजार के रुख पर नजर बनाए हुए हैं.
रायबरेली सर्राफा बाजार भाव
| धातु | मात्रा | भाव |
|---|---|---|
| 🟡 24 कैरेट सोना | 10 ग्राम | ₹1,44,370 |
| ⚪ चांदी | 1 किलोग्राम | ₹2,35,000 – ₹2,46,900 |
सन्नाटे में बाजार, सहालग से उम्मीदें
दामों में उतार-चढ़ाव के बीच शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानों पर इक्का-दुक्का खरीदार ही नजर आ रहे हैं. व्यापार प्रभावित होने से स्थानीय व्यापारी भी काफी निराश हैं. कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय में कोई बड़ा शुभ मुहूर्त नहीं होने के कारण ग्राहकी सुस्त पड़ी है.
अब सभी व्यापारियों की निगाहें आगामी त्योहारों और सहालग (शादियों के सीजन) पर टिकी हैं. कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों और शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और सराफा बाजार में दोबारा रौनक लौटेगी.
ADVERTISEMENT











