Raebareli News: अब किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, 923 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ऑटोमैटिक रेन गेज स्टेशन

Newzo

• 03:34 PM • 04 Aug 2026

Raebareli Agriculture News: रायबरेली के किसानों को मौसम और बारिश की सटीक जानकारी देने के लिए जिले की 923 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) स्टेशन लगाए जाएंगे. पहले चरण में 125 स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि हर ब्लॉक में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन भी लगाए जाएंगे, जिससे किसानों को खेती और फसल प्रबंधन में मदद मिलेगी.

अब किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, 923 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ऑटोमैटिक रेन गेज स्टेशन

अब किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, 923 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ऑटोमैटिक रेन गेज स्टेशन

Google CTA

Raebareli Agriculture News: जिले में किसानों की फसलों को मौसम की अनिश्चितता से बचाने और बारिश का सटीक आंकड़ा जुटाने के लिए कृषि विभाग ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है. अब जिले की सभी 923 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) भी लगाए जाने का प्रस्ताव है.

यह भी पढ़ें...

​जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है.

प्रथम चरण में जिले में 125 ARG स्टेशन स्थापित किए जाने हैं. जिनमें से विभिन्न ग्राम पंचायतों में अब तक 55 ऑटोमैटिक रेन गेज स्टेशन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं. इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरे ब्लॉक के मौसम का सटीक मिजाज जाना जा सकेगा.

उन्होंने बताया कि इन स्टेशनों की स्थापना से जिले में वर्षा का सटीक आकलन किया जा सकेगा. इसके अलावा किसानों को मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां समय पर मिल सकेंगी, जिससे वे अपनी फसलों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे.

​किसानों को क्या होगा फायदा?

​अब तक बारिश के सटीक आंकड़े न मिल पाने के कारण किसानों को फसल बीमा और मौसम पूर्वानुमान का सही लाभ पाने में कठिनाई होती थी. नए ऑटोमैटिक सिस्टम से ​बारिश और मौसम का सटीक डेटा पल-पल अपडेट होगा. किसानों को बुवाई और सिंचाई का निर्णय लेने में आसानी होगी. प्राकृतिक आपदा या अतिवृष्टि की स्थिति में त्वरित राहत और सटीक मुआवजा आकलन संभव हो सकेगा.