Saharanpur imran masood video: सहारनपुर के मानकमऊ इलाके में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब भीषण जाम में फंसी गाड़ियों के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद खुद ट्रैफिक संभालते नजर आए. सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ था और लोग काफी देर से परेशानी झेल रहे थे. इसी दौरान सांसद इमरान मसूद का काफिला भी उसी जाम में फंस गया.
ADVERTISEMENT
हालात को देखते हुए वे अपनी गाड़ी से उतरे और बिना देर किए ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुट गए. उन्होंने खुद सड़क पर खड़े होकर वाहनों को व्यवस्थित कराया और जाम खुलवाने की कोशिश की. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसद लोगों को रास्ता दिखा रहे हैं और ट्रैफिक को सुचारू करने में लगे हुए हैं. इस पहल के बाद स्थानीय लोगों ने सांसद के इस कदम की सराहना की है. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का इस तरह मौके पर उतरकर मदद करना सराहनीय है और इससे आम जनता को राहत मिली.
ADVERTISEMENT









