Saharanpur News: सहारनपुर में पुलिस का कमाल, 2 घंटे में 3 साल की लापता बच्ची को सुरक्षित बरामद, परिवार की लौटी मुस्कान

Saharanpur Police Action: सहारनपुर के नकुड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एम्प्लीफायर, एल्यूमिनियम तार और नकदी बरामद की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

Newzo

• 05:08 PM • 17 Apr 2026

follow google news

 Saharanpur Police Action: सहारनपुर थाना नकुड़ पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एम्प्लीफायर, एल्यूमिनियम तार और नकदी बरामद की है. जानकारी के अनुसार, ग्राम मच्छरहेड़ी निवासी संदीप कुमार ने 12 अप्रैल  को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने गोगा मढ़ी से बैटरी, इन्वर्टर, लाउडस्पीकर और गल्ला तोड़कर नकदी चोरी कर ली. 

यह भी पढ़ें...

वहीं, ग्राम कैन्डल निवासी रामप्रसाद ने 7 अप्रैल 2026 को शिव मंदिर के दान पात्र से करीब 20 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई. आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अभियुक्तों में भूरा उर्फ इरशाद निवासी मच्छरहेड़ी और लिल्लू उर्फ योगेश कुमार निवासी जलालपुरा शामिल हैं. इनके कब्जे से 1 एम्प्लीफायर, 800 ग्राम एल्यूमिनियम तार, 2980 रुपये नकद (मच्छरहेड़ी चोरी से संबंधित) और 5200 रुपये नकद (कैन्डल मंदिर चोरी से संबंधित) बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है.