Saharanpur Women cricket news: सहारनपुर में वुमेन चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज़, गाजियाबाद ने करनाल को 9 विकेट से हराया

Saharanpur News Today: सोना स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर वुमेन चैलेंजर ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ, जहां उद्घाटन मुकाबले में गाजियाबाद टीम ने करनाल को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच में शिखा ने नाबाद 62 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता.

Newzo

• 05:34 PM • 16 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News Today: सोना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर वुमेन चैलेंजर ट्रॉफी का शुभारंभ खेल अधिकारी राहुल चौपड़ा ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच करनाल और गाजियाबाद के बीच खेला गया, जिसमें गाजियाबाद ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. करनाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाए. टीम की ओर से तृप्ति ने 55 रन, रश्मी चौहान ने 20 और हेतु व्यास ने 18 रन बनाए.

यह भी पढ़ें...

गाजियाबाद के लिए मीनु, कनिका, तन्वी, शिखा और नमिता सिंह ने एक-एक विकेट लिया.जवाब में गाजियाबाद ने 11 ओवर में 1 विकेट खोकर 140 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. शिखा ने 62 रन और नमिता सिंह ने 51 रन की नाबाद पारी खेली. करनाल की ओर से यशप्रीत को एक विकेट मिला. शिखा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

मैच के दौरान अर्जुन चौहान, फुरकान कुरैशी, डॉ. शमशाद, अक्षय चौहान, मयंक शर्मा, विश्वास चौधरी, शादाब, गौतम नेपाल चौधरी, वैभव, आदित्य और रौनक मौजूद रहे. मुकाबले में अंपायर की भूमिका अभिषेक और तानिश ने निभाई. आयोजक भावना तोमर के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है.