सहारनपुर साइबर सेल की बड़ी सफलता, ठगी के 13.27 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

Saharanpur News: सहारनपुर में साइबर ठगी के बड़े मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई से पीड़ित को आंशिक राहत मिली है. ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए साइबर सेल ने 13 लाख से ज्यादा रकम वापस कराई है, जबकि बाकी पैसे की रिकवरी के प्रयास जारी हैं.

Saharanpur News

Newzo

• 07:51 PM • 21 Apr 2026

follow google news

Saharanpur Cyber Fraud 13.27 Lakh Refund Cyber Cell Success Trading Scam Case: जनपदीय साइबर सेल ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित के खाते में 13,27,798 रुपये वापस कराए हैं. यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का उदाहरण मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2026 को माधोनगर निवासी अमित कुमार ने साइबर क्राइम थाना सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि अज्ञात ठगों ने उन्हें ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर करीब 1.02 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. मामले में पुलिस ने धारा 318(4), 319(2) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की. संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आज पीड़ित की 13.27 लाख रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई.

पुलिस के अनुसार, शेष धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. अपनी ठगी गई रकम का एक हिस्सा वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया. इस अभियान में निरीक्षक जावेद खान, निरीक्षक इन्द्रेश चौहान समेत साइबर सेल के कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहें. किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.