Saharanpur Political Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला! 40 साल से महिला आरक्षण रोका, अब परिसीमन पर भी राजनीति

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा. उन्होंने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर महिलाओं को दशकों तक वंचित रखने का आरोप लगाया.

Saharanpur News

Newzo

• 02:55 PM • 19 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस और तथाकथित INDIA गठबंधन ने महिलाओं को आरक्षण से वंचित रखा.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “1976 में जब लोकसभा में 543 सीटें थीं, तब देश की आबादी काफी कम थी. जबकि आज यह दोगुने से भी ज्यादा हो चुकी है. 100 से अधिक ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां 20 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं.”

आगे उन्होंने कहा कि पहले देश में लगभग 350 जिले थे जो अब बढ़कर 800 से अधिक हो चुके हैं. उनके मुताबिक यह बदलाव बेहतर प्रशासन और सुशासन के लिए किए गए हैं. इसी संदर्भ में उन्होंने लोकसभा के परिसीमन (Delimitation) को भी जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लाए गए इस सुधार से विपक्ष की सच्चाई सामने आ गई है.  आरोप लगाया कि जब भी देश में कोई बड़ा सुधार होता है, विपक्ष उसका विरोध करता है.

उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रस्ताव इसलिए पारित नहीं हो सका क्योंकि संविधान संशोधन के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया. अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की महिलाएं हर एक पैसे का हिसाब मांगेंगी और समाजवादी पार्टी का असली चेहरा भी सामने आ चुका है.