सहारनपुर में झाड़-फूंक के बहाने मस्जिद ले जाकर मौलवी और एक युवक ने महिला संग किया रेप?

Newzo

• 04:23 PM • 18 Apr 2026

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि मस्जिद में नशीला पानी पिलाकर मौलवी और एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Saharanpur Crime News

Saharanpur Crime News

Google CTA

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर हैवानियत का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि उसे झाड़-फूंक के बहाने मस्जिद ले जाकर नशीला पानी पिलाया गया और फिर मौलवी व एक अन्य युवक ने उसके साथ रेप किया. मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 15 अप्रैल 2026 की है. सुबह करीब 10:30 बजे गांव जीवाला निवासी शकील उसे और उसके बच्चे को झाड़-फूंक करवाने के बहाने अपने साथ ले गया. आरोप है कि नदीम उसे थाना नागल क्षेत्र के गांव सीडकी स्थित एक मस्जिद में ले गया जहां मौजूद मौलवी और नदीम ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.

महिला के अनुसार, नशीला पानी पीने से वह बेहोश हो गई. पीड़िता का आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर मौलवी और नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे गांव माजरी तक छोड़ने के बहाने ले गए और रास्ते में उसके साथ मारपीट भी की.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपने पति के साथ थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसे धमकाकर पुलिस कार्रवाई को रुकवा दिया. पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है.

पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उसने आशंका जताई है कि यदि पुलिस गहराई से जांच करे तो इस मामले में अन्य पीड़िताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं. इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जिसके बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.