कांग्रेस ने अखिलेश यादव से मांगीं ये 181 सीटें, सपा के 22 मौजूदा विधायकों वाली सीटें भी शामिल

कुमार अभिषेक

• 07:38 PM • 16 Nov 2026

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के सामने 181 सीटों की मांग रखी है. इस सूची में 22 ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जहां फिलहाल सपा के विधायक हैं. मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट पर कांग्रेस की दावेदारी ने सीट बंटवारे की चर्चा बढ़ा दी है. जानिए 181 सीटों का पूरा गणित और किन सीटों पर दोनों दलों के बीच पेच फंस सकता है.

Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi

Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi (Photo: AI Generated)

Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने जा रही है. दोनों दल लोकसभा चुनाव 2024 में साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं और अब विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन जारी रखने की तैयारी में हैं. हालांकि सीटों की मांग को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनाना आसान नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में खुलासा किया था कि कांग्रेस यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 181 पर चुनाव लड़ना चाहती है. अब कांग्रेस की ओर से मांगी गई इन सीटों की सूची भी सामने आई है. इस सूची में कई ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां अभी समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट पर भी दावा किया है. यहां से सपा के पंकज मलिक विधायक हैं.

सूची में सिर्फ सपा की मौजूदा सीटें ही नहीं हैं. कांग्रेस ने उन सीटों को भी शामिल किया है, जिन पर पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) गठबंधन के उम्मीदवार जीते थे. इस तरह कांग्रेस की मांग में गठबंधन के मौजूदा विधायकों वाली सीटें भी शामिल हो गई हैं.

अखिलेश यादव ने कैसे बताया 181 सीटों का आंकड़ा?

अखिलेश यादव ने 14 नवंबर को दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कांग्रेस की सीटों की मांग का खुलासा किया था. उनसे पूछा गया था कि क्या कांग्रेस यूपी में 100 सीटें मांग रही है? इस पर अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस की मांग इससे ज्यादा है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस 180 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है तो अखिलेश ने जवाब दिया कि इसमें एक और जोड़ दीजिए. उनके इस जवाब से कांग्रेस की मांग 181 सीटें होने की बात सामने आई.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं. इस हिसाब से कांग्रेस करीब 45 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. पार्टी ने अपनी मांग के समर्थन में 181 विधानसभा क्षेत्रों की सूची भी समाजवादी पार्टी को सौंपी है.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी कहा है कि दोनों दलों के बीच 17 नवंबर से सीटों को लेकर बातचीत शुरू होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों की संख्या पर अंतिम फैसला बातचीत के बाद ही होगा.

सीट बंटवारे पर अखिलेश बोले- इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव

आज दिल्ली से पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नया बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई विवाद नहीं है. इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और दोनों दल आपसी सहमति से सीटों का एडजस्टमेंट करेंगे.

अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे का तरीका समझाते हुए कहा कि अगर किसी सीट पर सपा और कांग्रेस दोनों का दावा होता है तो वहां दोनों दल मिलकर फैसला करेंगे. जिस उम्मीदवार के जीतने की संभावना ज्यादा होगी, उसे चुनाव लड़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगी.

181 सीटों की सूची में कितनी सामान्य और आरक्षित सीटें?

कांग्रेस ने अपनी सूची में उत्तर प्रदेश के 57 जिलों की विधानसभा सीटों को शामिल किया है. इनमें सामान्य और आरक्षित दोनों तरह की सीटें हैं. 135 सामान्य सीटें, 45 एससी आरक्षित और 1 एसटी आरक्षित सीट है. इस तरह कुल 181 सीटें होती हैं. 

 

क्रम सं. विधानसभा क्षेत्र विधानसभा सं. सीट का प्रकार
1 बेहट 1 सामान्य (General)
2 नकुड़ 2 सामान्य (General)
3 सहारनपुर नगर 3 सामान्य (General)
4 सहारनपुर देहात 4 सामान्य (General)
5 रामपुर मनिहारान 6 अनुसूचित जाति (SC)
6 थाना भवन 9 सामान्य (General)
7 बुढ़ाना 11 सामान्य (General)
8 पुरकाजी 13 अनुसूचित जाति (SC)
9 मीरापुर 16 सामान्य (General)
10 बढ़ापुर 19 सामान्य (General)
11 धामपुर 20 सामान्य (General)
12 नहटौर 21 अनुसूचित जाति (SC)
13 मुरादाबाद नगर 28 सामान्य (General)
14 कुंदरकी 29 सामान्य (General)
15 चंदौसी 31 अनुसूचित जाति (SC)
16 स्वार 34 सामान्य (General)
17 धनौरा 39 अनुसूचित जाति (SC)
18 नौगावां सादात 40 सामान्य (General)
19 हसनपुर 42 सामान्य (General)
20 सिवालखास 43 सामान्य (General)
21 हस्तिनापुर 45 अनुसूचित जाति (SC)
22 मेरठ दक्षिण 49 सामान्य (General)
23 बागपत 52 सामान्य (General)
24 लोनी 53 सामान्य (General)
25 धौलाना 58 सामान्य (General)
26 हापुड़ 59 अनुसूचित जाति (SC)
27 गढ़मुक्तेश्वर 60 सामान्य (General)
28 बुलंदशहर 65 सामान्य (General)
29 शिकारपुर 69 सामान्य (General)
30 कोल 75 सामान्य (General)
31 मांट 82 सामान्य (General)
32 मथुरा 84 सामान्य (General)
33 आगरा ग्रामीण 90 अनुसूचित जाति (SC)
34 फतेहपुर सीकरी 91 सामान्य (General)
35 खेरागढ़ 92 सामान्य (General)
36 बदायूं 115 सामान्य (General)
37 नवाबगंज 121 सामान्य (General)
38 फरीदपुर 122 अनुसूचित जाति (SC)
39 पीलीभीत 127 सामान्य (General)
40 पूरनपुर 129 अनुसूचित जाति (SC)
41 तिलहर 133 सामान्य (General)
42 शाहजहांपुर 135 सामान्य (General)
43 गोला गोकर्णनाथ 139 सामान्य (General)
44 सीतापुर 146 सामान्य (General)
45 लहरपुर 148 सामान्य (General)
46 बिसवां 149 सामान्य (General)
47 सेवता 150 सामान्य (General)
48 महमूदाबाद 151 सामान्य (General)
49 सिधौली 152 अनुसूचित जाति (SC)
50 शाहाबाद 155 सामान्य (General)
51 बिलग्राम 159 सामान्य (General)
52 मोहनलालगंज 176 अनुसूचित जाति (SC)
53 बछरावां 177 अनुसूचित जाति (SC)
54 तिलोई 178 सामान्य (General)
55 हरचंदपुर 179 सामान्य (General)
56 रायबरेली 180 सामान्य (General)
57 सलोन 181 अनुसूचित जाति (SC)
58 सरेनी 182 सामान्य (General)
59 ऊंचाहार 183 सामान्य (General)
60 जगदीशपुर 184 अनुसूचित जाति (SC)
61 गौरीगंज 185 सामान्य (General)
62 अमेठी 186 सामान्य (General)
63 सदर (सुल्तानपुर) 189 सामान्य (General)
64 फर्रुखाबाद 194 सामान्य (General)
65 गोविंदनगर 212 सामान्य (General)
66 कानपुर कैंट 216 सामान्य (General)
67 कालपी 220 सामान्य (General)
68 झांसी नगर 223 सामान्य (General)
69 मऊरानीपुर 224 अनुसूचित जाति (SC)
70 महरौनी 227 अनुसूचित जाति (SC)
71 मानिकपुर 237 सामान्य (General)
72 बिंदकी 239 सामान्य (General)
73 रामपुर खास 244 सामान्य (General)
74 विश्वनाथगंज 247 सामान्य (General)
75 प्रतापगढ़ सदर 248 सामान्य (General)
76 करछना 260 सामान्य (General)
77 इलाहाबाद उत्तर 262 सामान्य (General)
78 इलाहाबाद दक्षिण 263 सामान्य (General)
79 बारा 264 अनुसूचित जाति (SC)
80 कोरांव 265 अनुसूचित जाति (SC)
81 कुर्सी 266 सामान्य (General)
82 जैदपुर 269 अनुसूचित जाति (SC)
83 हैदरगढ़ 272 अनुसूचित जाति (SC)
84 बीकापुर 274 सामान्य (General)
85 कटेहरी 277 सामान्य (General)
86 बलहा 282 अनुसूचित जाति (SC)
87 नानपारा 283 सामान्य (General)
88 महसी 285 सामान्य (General)
89 बलरामपुर 294 अनुसूचित जाति (SC)
90 शोहरतगढ़ 302 सामान्य (General)
91 महादेवा 311 अनुसूचित जाति (SC)
92 खलीलाबाद 313 सामान्य (General)
93 फरेंदा 315 सामान्य (General)
94 महाराजगंज 318 अनुसूचित जाति (SC)
95 पनियरा 319 सामान्य (General)
96 गोरखपुर ग्रामीण 323 सामान्य (General)
97 बांसगांव 327 अनुसूचित जाति (SC)
98 चिल्लूपार 328 सामान्य (General)
99 फाजिलनगर 332 सामान्य (General)
100 रुद्रपुर 336 सामान्य (General)
101 देवरिया 337 सामान्य (General)
102 निजामाबाद 348 सामान्य (General)
103 मधुबन 353 सामान्य (General)
104 बेल्थरा रोड 357 अनुसूचित जाति (SC)
105 जौनपुर 366 सामान्य (General)
106 जफराबाद 371 सामान्य (General)
107 जखनियां 373 अनुसूचित जाति (SC)
108 मुगलसराय 380 सामान्य (General)
109 पिंडरा 384 सामान्य (General)
110 रोहनिया 387 सामान्य (General)
111 वाराणसी उत्तर 388 सामान्य (General)
112 वाराणसी कैंट 390 सामान्य (General)
113 मझवां 397 सामान्य (General)
114 मड़िहान 399 सामान्य (General)
115 रॉबर्ट्सगंज 401 सामान्य (General)
116 गंगोह 7 सामान्य (General)
117 शामली 10 सामान्य (General)
118 चरथावल 12 सामान्य (General)
119 बिजनौर 22 सामान्य (General)
120 मुरादाबाद ग्रामीण 27 सामान्य (General)
121 बिलासपुर 36 सामान्य (General)
122 मिलक 38 अनुसूचित जाति (SC)
123 छपरौली 50 सामान्य (General)
124 दादरी 62 सामान्य (General)
125 जेवर 63 सामान्य (General)
126 सिकंदराबाद 64 सामान्य (General)
127 स्याना 66 सामान्य (General)
128 अनूपशहर 67 सामान्य (General)
129 खुर्जा 70 अनुसूचित जाति (SC)
130 इगलास 77 अनुसूचित जाति (SC)
131 बाह 94 सामान्य (General)
132 टूंडला 95 अनुसूचित जाति (SC)
133 फिरोजाबाद 97 सामान्य (General)
134 दातागंज 117 सामान्य (General)
135 मीरगंज 119 सामान्य (General)
136 बरेली कैंट 125 सामान्य (General)
137 आंवला 126 सामान्य (General)
138 पलिया 137 सामान्य (General)
139 मोहम्मदी 144 सामान्य (General)
140 बांगरमऊ 162 सामान्य (General)
141 मलिहाबाद 168 अनुसूचित जाति (SC)
142 बख्शी का तालाब 169 सामान्य (General)
143 सुल्तानपुर 188 सामान्य (General)
144 लंभुआ 190 सामान्य (General)
145 औरैया 204 अनुसूचित जाति (SC)
146 अकबरपुर रनियां 206 सामान्य (General)
147 बिल्हौर 209 अनुसूचित जाति (SC)
148 बिठूर 210 सामान्य (General)
149 घाटमपुर 218 अनुसूचित जाति (SC)
150 उरई 221 अनुसूचित जाति (SC)
151 हमीरपुर 228 सामान्य (General)
152 राठ 229 अनुसूचित जाति (SC)
153 नरैनी 234 अनुसूचित जाति (SC)
154 जहानाबाद 238 सामान्य (General)
155 अयाह शाह 241 सामान्य (General)
156 हुसैनगंज 243 अनुसूचित जाति (SC)
157 चायल 253 सामान्य (General)
158 फूलपुर 256 सामान्य (General)
159 दरियाबाद 270 सामान्य (General)
160 उतरौला 293 सामान्य (General)
161 गौरा 301 सामान्य (General)
162 हर्रैया 307 सामान्य (General)
163 नौतनवा 316 सामान्य (General)
164 खड्डा 329 सामान्य (General)
165 पथरदेवा 338 सामान्य (General)
166 रामपुर कारखाना 339 सामान्य (General)
167 सलेमपुर 341 अनुसूचित जाति (SC)
168 बरहज 342 सामान्य (General)
169 बलिया नगर 361 सामान्य (General)
170 बदलापुर 364 सामान्य (General)
171 जहूराबाद 377 सामान्य (General)
172 छानबे 395 अनुसूचित जाति (SC)
173 दुद्धी 403 अनुसूचित जनजाति (ST)
174 सरोजिनी नगर 170 सामान्य (General)
175 ज्ञानपुर 393 सामान्य (General)
176 औराई 394 अनुसूचित जाति (SC)
177 मोदीनगर 57 सामान्य (General)
178 खैर 71 अनुसूचित जाति (SC)
179 बलदेव 85 अनुसूचित जाति (SC)
180 लखनऊ पूर्व 173 सामान्य (General)
181 किदवई नगर 215 सामान्य (General)
 

सपा के कब्जे वाली 22 सीटों पर भी कांग्रेस की नजर

इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा उन सीटों की है, जहां फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने ऐसी 22 सीटों पर भी दावा किया है. इनमें मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट भी शामिल है. यहां से पंकज मलिक सपा के विधायक हैं.

कांग्रेस की सूची में गौरीगंज, ऊंचाहार और कालपी जैसी सीटें भी हैं. इन सीटों से पहले सपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय और विनोद चतुर्वेदी अब पार्टी छोड़ चुके हैं. इन नेताओं के दल बदलने के बाद इन सीटों का राजनीतिक समीकरण बदल चुका है.

2022 के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहा था?

कांग्रेस की 181 सीटों की मांग को समझने के लिए पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे भी देखना जरूरी है. साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 399 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इनमें पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली थी.

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें जीती थीं. सपा ने उस चुनाव में आरएलडी समेत दूसरे सहयोगी दलों के साथ गठबंधन किया था. 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां फिर साथ आईं. इस चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 37 और कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रदर्शन को कांग्रेस अपनी मौजूदा दावेदारी के आधार के तौर पर देख रही है.

कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में उसे बराबर और सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी इस बात को दोहरा चुके हैं. दूसरी तरफ सपा के लिए उन सीटों पर समझौता करना चुनौती हो सकता है, जहां उसके मौजूदा विधायक हैं या जहां पार्टी का अपना मजबूत आधार है.

ये भी पढ़ें- अखिलेश के 'दमदार दलित' बयान पर भाजपा का पलटवार, 3 बड़े नेताओं ने घेरा