यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने बताया कौन तय करेगा CM फेस, बोलीं- कल सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

आशुतोष चौबे

• 04:14 PM • 16 Nov 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आराधना मिश्रा ने बताया कि पार्टी दिसंबर में अपना चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है.

Aradhana Mishra (Photo: ITG)

Aradhana Mishra

Google CTA

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आराधना मिश्रा ने बताया कि पार्टी दिसंबर में अपना चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई है. वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर भी शुरू होने जा रहा है. आराधना मिश्रा के मुताबिक इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता अपनी तैयारी और होमवर्क के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी अपना रुख साफ किया और कहा कि इस पर फैसला अखिलेश यादव करेंगे.

यह भी पढ़ें...

दिसंबर में शुरू होगा चुनावी अभियान

आराधना मिश्रा ने बताया कि आज की बैठक काफी सफल और सकारात्मक रही. इसमें संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि दिसंबर में कांग्रेस अपना चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है. इसके लिए रोडमैप तैयार करने पर बातचीत हुई है कि अभियान को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा. अभी पार्टी इस दिशा में अपनी तैयारियां करेगी. इसके साथ ही चुनाव से पहले बनने वाली विभिन्न समितियों के स्वरूप और उनकी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई है.

यह भी पढ़ें- कानपुर में पोस्ट ऑफिस में सालों तक जमा करते रहे पैसा, मैच्योरिटी पर खाते में निकला जीरो बैलेंस

 

सीट बंटवारे पर कल होगी चर्चा

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आराधना मिश्रा ने कहा कि इस पर दोनों दलों के नेताओं की बैठक में चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि कल पहली बैठक होने जा रही है. इससे पहले दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत हुई होगी. अब नेता बैठकर अपनी तैयारी और होमवर्क के साथ व्यावहारिक रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. सीट बंटवारे की समयसीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है और हर दिन महत्वपूर्ण है. ऐसे में जितनी जल्दी सीटों का फैसला हो जाए, उतना बेहतर होगा.

गठबंधन की 4 समितियों के गठन पर भी मंथन

कांग्रेस नेता ने बताया कि हर चुनाव से पहले पार्टी अलग-अलग समितियों का गठन करती है और इस बार भी ऐसा किया जाएगा. घोषणापत्र, चुनाव अभियान और समन्वय से जुड़ी समितियों के गठन को लेकर भी चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि समितियों का प्रारूप कैसा होगा और उनके लिए क्या दिशानिर्देश तय किए जाएंगे. फिलहाल इस पर शुरुआती रूपरेखा तैयार की गई है. आगे प्रभारी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और सचिव मिलकर इन समितियों को अंतिम रूप देंगे.

कांग्रेस ने अखिलेश यादव पर छोड़ा फैसला

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने किसी भी चुनाव में पहले से मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करने की परंपरा नहीं अपनाई है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आने वाले समय में इंडिया गठबंधन के प्रमुख हैं. ऐसे में उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय अखिलेश यादव ही करेंगे. इस बयान से साफ है कि कांग्रेस ने फिलहाल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई अलग दावा नहीं किया है और फैसला अखिलेश यादव पर छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम

 

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर क्या बोलीं आराधना मिश्रा?

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर आराधना मिश्रा ने कहा कि राजनीति में गठबंधन बनते और टूटते रहते हैं. उन्होंने अपने 25 साल के राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई गठबंधन बनते और खत्म होते देखे हैं. वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच आगे होने वाली बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता बैठक में सीट बंटवारे और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे.