Saharanpur News: सहारनपुर में भूतेश्वर महादेव मंदिर में बनेगा एक करोड़ का हॉल, हुआ शिलान्यास

Saharanpur News: सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए हॉल का शिलान्यास विधायक राजीव गुंबर ने किया. इस परियोजना से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

Saharanpur News

Newzo

• 08:04 PM • 18 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉल का शिलान्यास आज भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया.इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई.

यह भी पढ़ें...

कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि यह परियोजना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निर्देशन में स्वीकृत हुई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है. इस हॉल के निर्माण से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

विधायक ने आगे कहा कि सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों से पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के प्रस्ताव मांगे गए थे जिसके तहत सहारनपुर में कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं. इनमें अंबाला रोड स्थित काली मंदिर में हॉल निर्माण तथा फुलवारी आश्रम के विकास कार्य भी शामिल हैं जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मां शाकुंभरी देवी धाम में भी विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं जिनमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय और अन्य आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जा रहा है. 

इस प्रकार के प्रयासों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. सभी ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की.