खेसारी और पवन सिंह की हीरोइन यामिनी ने कर ली शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वेडिंग पिक्चर्स

Yamini Singh Wedding Pictures: भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने अविरल नेगी के साथ शादी के बंधन में बंधकर सबको सरप्राइज दिया है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Yamini Singh wedding

यूपी तक

25 Apr 2026 (अपडेटेड: 25 Apr 2026, 03:54 PM)

follow google news

Yamini Singh Wedding Pictures: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री यामिनी सिंह ने आखिरकार अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चर्चा में रहीं यामिनी ने शादी के बंधन में बंधकर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. यामिनी की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. फैंस इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं यामिनी के जीवनसाथी?

यामिनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने प्रशंसकों को दी. एक्ट्रेस ने अविरल नेगी के साथ सात फेरे लिए हैं. यामिनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा 'तुम हमेशा से मेरे ही थे.'

शाही अंदाज में संपन्न हुई शादी

यामिनी और अविरल की यह शादी किसी शाही समारोह से कम नहीं थी.  तस्वीरों में अभिनेत्री लाल और सुनहरे (रेड एंड गोल्डन) लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं उनके पति अविरल सफेद रंग की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं. जयमाला और हाथ थामे हुए उनकी तस्वीरें दोनों की खुशियों को बखूबी बयां कर रही हैं. इस खास मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की.

शानदार करियर सफर

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली यामिनी सिंह ने बहुत कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने वाली यामिनी ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम किया है. अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर आज वह इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा बन चुकी हैं.