Bengal Exit Poll: बंगाल चुनाव में योगी फैक्टर लाएगा बदलाव? Chanakya Strategy के एग्जिट पोल में किसे बहुमत

Bengal Exit Poll: बंगाल चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद चाणक्य स्ट्रेटजी का एग्जिट पोल आया सामने. बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान. जानें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रचार का क्या रहा असर.

Bengal Exit Poll

यूपी तक

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 07:15 PM)

follow google news

Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज संपन्न हो गई है. बंगाल की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इस सवाल का इन्तजार केवल बंगाल को ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों को भी बेसब्री से है. इसकी बड़ी वजह यह है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बंगाल के चुनावी मैदान में उतरकर कई महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा (BJP) के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया था. अब जब वोटिंग खत्म हो चुकी है, तो सबकी नजरें एग्जिट पोल के आंकड़ों पर टिकी हैं. चाणक्य स्ट्रेटजी (Chanakya Strategy) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो पश्चिम बंगाल में बड़े सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या बंगाल में इतिहास रचेगी बीजेपी? (सीटों का अनुमान)

चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन पलड़ा बीजेपी का भारी दिख रहा है. आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े (148) को पार करती दिख रही है.

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 150 - 160 सीटें
  • तृणमूल कांग्रेस (AITMC): 130 - 140 सीटें
  • कांग्रेस: 02 - 04 सीटें
  • अन्य: 04 - 06 सीटें

एग्जिट पोल के ये आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सपने पर पानी फिर सकता है और बीजेपी पहली बार बंगाल की सत्ता पर काबिज हो सकती है.

वोट शेयर में भी बीजेपी ने बनाई बढ़त

सीटों के अलावा वोट प्रतिशत के मामले में भी बीजेपी टीएमसी से आगे निकलती दिखाई दे रही है.

  • बीजेपी गठबंधन: 43% से 45% वोट मिलने का अनुमान.
  • टीएमसी (AITC): 40% से 43% वोट शेयर मिलने की संभावना.
  • कांग्रेस: 3% से 6% वोट.
  • अन्य: 8% से 10% वोट.

दो चरणों में हुआ था मतदान

आपको बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर केवल दो चरणों में मतदान कराया गया था:

  • पहला चरण: 23 अप्रैल (152 सीटें)
  • दूसरा चरण: 29 अप्रैल (142 सीटें)

नोट: हालांकि ये एग्जिट पोल के आंकड़े हैं, लेकिन असल तस्वीर 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होगी. यूपी के लोगों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएम योगी की रैलियों का प्रभाव बंगाल के चुनावी नतीजों में कितना तब्दील होता है.