वृंदावन का जाकिर बन गया जगदीश, इस मुस्लिम परिवार के 8 लोग बन गए गुर्जर हिंदू! पर असली कहानी तो ये है

मदन गोपाल

• 03:17 PM • 02 May 2025

UP News: मथुरा-वृंदावन के जाकिर ने अपने परिवार के साथ बड़ा कदम उठाया है. जाकिर ने परिवार के 8 सदस्यों के साथ इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया है. जाकिर ने गुर्जर जाति अपनाई है. इसके बाद जाकिर ने ये बात बताई है.

Mathura, Vrindavan, Mathura News, Vrindavan News, UP News, UP Viral news, up viral, मथुरा, वृंदावन, घर वापसी, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में जाकिर ने हिंदू धर्म अपना लिया है. 50 साल का जाकिर अब जगदीश बन गया है. जाकिर ने अपने पूरे परिवार के साथ सनातन धर्म अपनाया है. उसके बच्चे भी अब मुसलमान से हिंदू बन गए हैं. जाकिर शेरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है. मगर वह अपनी ससुराल डहरुआ गांव में रह रहा है और यही दुकान चलाता है. हिंदू धर्म अपनाने के बाद जाकिर का कहना है कि वह 3 सालों से धर्म परिवर्तन करने की सोच रहा था. अब जाकर उसकी इच्छा पूरी हुई है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि जाकिर के परिवार के 8 सदस्यों ने हिंदू धर्म अपनाया है. हिंदू युवा वाहिनी द्वारा घर वापसी कार्यक्रम के आयोजन में जाकिर के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है. जाकिर का कहना है कि उनके पूर्वज हिंदू थे. मगर मुगल काल में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था. अब उन्होंने फिर वापसी कर ली है.

पत्नी और बच्चों ने भी अपनाया हिंदू धर्म

मथुरा-वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री जी वाटिका कॉलोनी में भागवत धाम आश्रम पर घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव डहरुआ के रहने वाले जाकिर के परिवार ने हिंदू धर्म अपनाया. कार्यक्रम में जाकिर उसकी पत्नी, बेटे, और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया गया.

ये भी पढ़ें: 73 साल के उस्मान की गंदी हरकत से भड़के नैनीताल में अब पसरा सन्नाटा! केस का लेटेस्ट अपडेट जानिए

जाकिर के परिवार का पहले हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा जल से शुद्धिकरण किया गया. इसके बाद जाकिर के सभी परिवार वालों ने एक साथ भगवा गमछा डालकर हवन यज्ञ किया. एक घंटे तक वैदिक मंत्रों हुए और उसके बाद जाकिर और उसके परिवार की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई.

200 साल पहले बने थे मुसलमान

जाकिर ने बताया, उसके पूर्वज 200 वर्ष पहले हिंदू थे. मुगलों के दबाव में मुस्लिम धर्म अपना लिया था. जाकिर ने आगे बताया कि वह बिना किसी दबाव के अपने परिवार के साथ हिंदू धर्म अपना रहा है. जाकिर ने अब हिंदू धर्म की गुर्जर जाति को अपनाया है.