उत्तर प्रदेश में मॉनसून के विदा होते-होते बदल जाएगा मौसम? 9 अक्टूबर को इन जिलों में अलर्ट

यूपी तक

• 06:00 AM • 09 Oct 2026

यूपी में मॉनसून की विदाई के बीच 9 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. पूर्वी यूपी में आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी है. 10 और 11 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने के आसार हैं.

up weather update

up weather update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बीच मौसम का लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है. 9 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक जहां पश्चिमी यूपी में मौसम को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर से प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह शुष्क होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

9 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, 9 अक्टूबर को बारिश का दायरा काफी सिमट जाएगा.  पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. लेकिन किसी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.

किन जिलों में रहेगा बिजली और गरज-चमक का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली और गरज-चमक का अलर्ट है.

वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर के आसपास तेज रफ्तार हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी है.

किसानों और आम जनता के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने वज्रपात और हवाओं को देखते हुए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सुरक्षा उपाय: बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और कंक्रीट की दीवारों या फर्श से दूर रहें.जलस्रोतों और खुले खेतों से तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित पक्के ढांचों में आश्रय लें.   

कृषि संबंधी सलाह: धान, खरीफ मक्का, उड़द/मूंग और तिल जैसी फसलों की कटाई मौसम साफ होने पर ही करें. खेतों में जलभराव की स्थिति में जल निकासी की त्वरित व्यवस्था करें ताकि फसलें खराब न हों.

ये भी पढ़ें: सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह भाजपा में होंगे शामिल, चुनाव से पहले अखिलेश को झटका!