लेटेस्ट न्यूज़

सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह भाजपा में होंगे शामिल, चुनाव से पहले अखिलेश को झटका!

अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है और गौरीगंज में उनके निजी आवास मंगलम भवन में सदस्यता कार्यक्रम की तैयारी चल रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अमेठी की गौरीगंज विधानसभा सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं. 14 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. गौरीगंज में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. राकेश प्रताप सिंह ने खुद 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है.