यूपी में बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है. हालांकि, 9 अक्टूबर के लिए किसी भी हिस्से में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में बारिश के आसार हैं.
पूर्वी यूपी में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र जैसे जिलों में भी बारिश हो सकती है.
10 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश
बारिश का असर 10 अक्टूबर को भी पूरी तरह खत्म नहीं होगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है. हालांकि इस दिन भी दोनों हिस्सों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
10 अक्टूबर के लिए खासकर पश्चिमी और उत्तरी यूपी के कई जिलों तथा पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना दिखाई गई है. इसके बाद बारिश का दायरा तेजी से कम होने लगेगा.
11 अक्टूबर के बाद मौसम होगा ज्यादा साफ
11 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है, लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. 12 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. यही स्थिति 13 और 14 अक्टूबर को भी बनी रहने की संभावना है.
तापमान में पहले गिरावट, फिर बढ़ोतरी
तापमान को लेकर भी मौसम विभाग ने बदलाव का अनुमान दिया है. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और आगे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
रात के तापमान में अगले सात दिनों में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान है. सुबह-शाम अभी हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन रात का तापमान आने वाले दिनों में थोड़ा ऊपर जा सकता है.
ADVERTISEMENT











