Nana Patekar Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार और समाजसेवी पद्मश्री नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सिनेमा और कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शोक संदेश जारी करते हुए सीएम योगी ने लिखा,
"प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति."
गोवा स्थित घर पर आया था कार्डियक अरेस्ट
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता के फ्लैट पर मेडिकल टीम भेजी गई थी. टीम के पहुंचने पर वह बेहोश मिले. प्राथमिक प्रयासों के बाद उन्हें तुरंत गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने तकरीबन 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. आखिरकार सुबह लगभग 5:20 बजे डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है और मौत की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम किए जाने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT











