यूपी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 KM/H की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

यूपी तक

• 06:00 AM • 07 Oct 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को मौसम बदलने की संभावना है. कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपनी चाल बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को राज्य में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और मेघगर्जन/वज्रपात का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें...

मौसम का हाल 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. दोनों ही संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.

किन-किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट? 

7 अक्टूबर को प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, और बलिया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, जालौन, और हमीरपुर जैसे जिले में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की सलाह और सुरक्षा उपाय

मेघगर्जन और तेज हवाओं के दौरान नुकसान से बचने के लिए मौसम केंद्र लखनऊ ने निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है.

सुरक्षित आश्रय लें: तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान पक्के और सुरक्षित मकानों में रहें. पेड़ों के नीचे या कमजोर संरचनाओं के पास सहारा न लें.

बिजली उपकरण रखें अनप्लग: आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए टीवी, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें.

जलस्रोतों से दूरी: बिजली कड़कने के दौरान तालाबों, पोखरों व जलस्रोतों से तुरंत बाहर निकल जाएं.

यात्रा में सावधानी: तेज हवाओं के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और बिना आवश्यकता यात्रा करने से बचें.   

ये भी पढ़ें: गोंडा सदर विधानसभा सीट पर बृजभूषण के बेटे प्रतीक के खिलाफ किसे टिकट देंगे अखिलेश यादव?