त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो सकता है.
ADVERTISEMENT
यात्रियों की इसी अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें दो ट्रेनें चार्लापल्ली से हजरत निजामुद्दीन के बीच और एक ट्रेन नांदेड से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी.
अब यूपी के लिए क्या खबर है? इन ट्रेनों का रूट झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा. इससे दिल्ली जाने या दिल्ली से इन शहरों की तरफ आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा.
पहली ट्रेन चार्लापल्ली से दिल्ली के बीच
07021/07022 चार्लापल्ली-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 19 अक्टूबर से चलेगी. चार्लापल्ली से ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार चलेगी. इस दिशा में कुल 7 फेरे होंगे. वापसी में 07022 हजरत निजामुद्दीन-चार्लापल्ली स्पेशल 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक हर बुधवार चलेगी. इसके भी 7 फेरे होंगे.
ट्रेन चार्लापल्ली से शाम 7:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 2 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यूपी में इसका रूट खास तौर पर यात्रियों के लिए उपयोगी है. ट्रेन झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.
वापसी में हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन सुबह 4 बजे चलेगी. मथुरा सुबह 5:35 बजे, आगरा कैंट 6:40 बजे, धौलपुर 7:48 बजे, ग्वालियर 8:50 बजे और झांसी 11:50 बजे पहुंचेगी.
दूसरी ट्रेन नांदेड से हजरत निजामुद्दीन
07621/07622 नांदेड-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्टूबर से चलेगी. नांदेड से यह ट्रेन 28 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी. कुल 7 फेरे निर्धारित हैं. वापसी में 07622 हजरत निजामुद्दीन-नांदेड स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार चलेगी. इसके भी 7 फेरे होंगे.
ट्रेन नांदेड से सुबह 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यूपी में इसके प्रमुख स्टॉपेज झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा हैं.
दिल्ली से वापसी में ट्रेन रात 9:40 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी. मथुरा रात 10:55 बजे, आगरा कैंट 11:35 बजे, ग्वालियर रात 1:45 बजे और झांसी सुबह 3:15 बजे पहुंचेगी.
तीसरी ट्रेन भी चार्लापल्ली से दिल्ली के लिए
रेलवे ने चार्लापल्ली और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक और स्पेशल ट्रेन 07023/07024 चलाने का फैसला किया है. चार्लापल्ली से ट्रेन 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार चलेगी. कुल 6 फेरे होंगे.
वापसी में हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार चलेगी. इस दिशा में भी 6 फेरे होंगे. ट्रेन चार्लापल्ली से शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. रास्ते में झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट इसके प्रमुख यूपी स्टॉपेज हैं.
यूपी के किन शहरों के यात्रियों को मिलेगा फायदा?
इन तीनों ट्रेनों के रूट को देखें तो यूपी में झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा और मथुरा के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. पहली ट्रेन में कोसी कलां भी स्टॉपेज है. दिल्ली जाने वाले यात्रियों के पास त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों के अलावा इन स्पेशल ट्रेनों का विकल्प रहेगा. इन ट्रेनों में AC, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे.
ये भी पढ़ें - यूपी को मिली नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सौगात, इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगी
ADVERTISEMENT











