यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई बड़े जिलों के बदल गए SP

संतोष शर्मा

• 02:06 PM • 07 Oct 2026

उत्तर प्रदेश में 25 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ है. मुजफ्फरनगर, जौनपुर, बाराबंकी, गाजीपुर, बलिया, बस्ती समेत कई जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं. लखनऊ और प्रयागराज में भी DCP बदले गए, जबकि ADG अपराध की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है.

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer

Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 25 IPS अधिकारियों के फेरबदल किए हैं. इस ट्रांसफर में मुजफ्फरनगर, जौनपुर, बाराबंकी, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, बागपत, हापुड़, मऊ और जालौन जैसे कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा लखनऊ और प्रयागराज कमिश्नरेट में नए DCP तैनात किए गए हैं तथा उच्च स्तर पर ADG (अपराध) की अतिरिक्त जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है.

यह भी पढ़ें...

इन बड़े जिलों में कप्तानों का फेरबदल

  • बागपत के SP सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है. 
  • मुजफ्फरनगर के वर्तमान SSP संजय कुमार को सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज के पद पर भेजा गया है.
  • बस्ती के SP यशवीर सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है.
  • वहीं जौनपुर के निवर्तमान SP कुंवर अनुपम सिंह को SP (PAC मुख्यालय), लखनऊ भेजा गया है.
  • लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात DCP रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया SP बनाया गया है. 
  • वहीं बाराबंकी के निवर्तमान SP अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ में नया DCP बनाया गया है.
  • गाजीपुर के SP इराज राजा को ट्रांसफर कर बलिया का नया SP बनाया गया है. 
  • जालौन के SP विनय कुमार सिंह को गाजीपुर जिले की कमान सौंपी गई है.
  • DGP मुख्यालय में तैनात पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का नया SP बनाया गया है. 
  • आजमगढ़ (नगर) के SP मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का नया SP तथा मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत को जालौन का नया SP बनाया गया है.

ADG स्तर पर किसे मिले जिम्मेदारी

ए0 सतीश गणेश: अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ) के पास से ADG अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है. वे अब पूर्ववत ADG (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे.

भगवान एस0 श्रीवास्तव: अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं, लखनऊ) को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ ADG अपराध (Crime), लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

20 IPS अधिकारियों की पूरी लिस्ट

 

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी ना उतारकर बड़ी गलती कर बैठे अखिलेश यादव, PDA नैरेटिव पर पड़ेगा असर?