लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी के सामने भाषण देते समय घबराई रचना, जब लड़खड़ाई आवाज तो फिर मिला ऐसा हौसला कि तालियों से गूंज उठा पूरा हॉल

गोरखपुर के कौड़ीराम की रहने वाली रचना राय उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हजारों लोगों के सामने मंच पर अपनी बात रखने पहुंचीं. शुरुआत में रचना काफी नर्वस नजर आईं और उनकी आवाज बार-बार लड़खड़ाने लगी. वह कई बार अपनी बात दोहराने लगीं और कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि शायद वह भाषण पूरा नहीं कर पाएंगी.

ADVERTISEMENT

Lucknow Programme Rachna Rai
Lucknow Programme Rachna Rai
social share
Google CTA

Lucknow Programme Rachna Rai: गोरखपुर के कौड़ीराम की रहने वाली रचना राय उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हजारों लोगों के सामने मंच पर अपनी बात रखने पहुंचीं. शुरुआत में रचना काफी नर्वस नजर आईं और उनकी आवाज बार-बार लड़खड़ाने लगी. वह कई बार अपनी बात दोहराने लगीं और कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि शायद वह भाषण पूरा नहीं कर पाएंगी. इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी घबराहट को समझते हुए उन्हें सहज होकर बोलने के लिए कहा. इसके बाद रचना ने दोबारा शुरुआत की और धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास लौटता गया. कुछ देर बाद वही रचना पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी कहानी और अपने अनुभव लोगों के सामने रखने लगीं.