पहलगाम आतंकी अटैक के बाद गाजियाबाद की नेहा खान क्यों बन गई हिंदू? उसकी बात जान चौंक जाएंगे

मयंक गौड़

01 May 2025 (अपडेटेड: 01 May 2025, 01:03 PM)

UP News: पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया था. अब इस हमले के बाद गाजियाबाद की नेहा खान ने हिंदू धर्म अपना लिया है. जानिए उन्होंने क्यों अपना धर्म बदला और इसको लेकर उन्होंने क्या कहा?

Ghaziabad, Ghaziabad News, Ghaziabad Viral News, Ghaziabad Viral Video, UP News, up viral news, गाजियाबाद, गाजियाबाद न्यूज, गाजियाबाद वायरल न्यूज, गाजियाबाद पुलिस, यूपी न्यूज, पहलगाम, पहलगाम आतंकी हमला, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: गाजियाबाद में एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म को अपनाकर नया जीवन शुरू किया है. हिंदू रक्षा दल के सहयोग से नेहा खान अब नेहा शर्मा बन गई हैं और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है. युवती का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद वह हिल गई है. इस हमले ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है. इसी को लेकर अब वह हिंदू बन गई है.

यह भी पढ़ें...

नेहा खान से नेहा शर्मा बन गई युवती

मुस्लिम से हिंदू बनी युवती नेहा ने बताया, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है. उसने कहा कि जब उसने देखा कि कैसे आतंकियों ने हिंदुओं की पहचान पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा, तो वह अंदर तक हिल गई. वह इतनी आहत हुई कि उसने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया.

धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुए धर्मांतरण संस्कार के दौरान नेहा शर्मा ने हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी को रक्षा सूत्र भी बांधा. युवती ने कहा, सनातन धर्म ही सबसे प्राचीन और सच्चा धर्म है. अब मैं गर्व से सनातन की बेटी कहलाऊंगी. 

हिंदू नेता बोले- घर वापसी हुई है

बता दें कि नेहा खान के हिंदू बनने पर हिंदू संगठनों ने इसे घर वापसी बताया है. हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि यह धर्मांतरण नहीं बल्कि घर वापसी है. उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से ऐसे लोगों का स्वागत किया जाता रहेगा जो स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाना चाहते हैं. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर गई इटावा की दुल्हन हुई थी 2 घंटे के लिए गायब, जब वापस लौटी तब तक हो चुके थे बड़े कांड, गजब मामला

पहलगाम हमले में मारे गए थे 28 लोग

कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 28 लोग मारे गए थे, जिसमें 27 पर्यटक थे. आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर हिंदू पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था. इस हमले में कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई थी. शुभम अपनी पत्नी ऐशन्या के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए थे.

ये भी पढ़ें: पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता राहुल गांधी से बोले- अगर आपकी दादी जिंदा होती तो ये नहीं होता