UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज इन दिनों हर किसी को असमंजस में डाले हुए है. कभी झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं तो कभी अचानक निकली धूप और उमस पसीने छुड़ा देती है. 1 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रुख कैसा रहने वाला है, इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग ने 1 अगस्त को प्रदेश में किसी बड़ी चेतावनी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, बारिश का पैटर्न पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में थोड़ा अलग रहेगा.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों समेत पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मेरठ, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम थोड़ा शुष्क रह सकता है, यहां केवल कहीं-कहीं ही हल्की बारिश या बौछारें देखने को मिल सकती हैं.
तापमान का हाल
फिलहाल 1 अगस्त को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा. फतेहपुर और फतेहगढ़ जैसे इलाकों में हाल ही में सबसे अधिक तापमान 36.2°C दर्ज किया गया था. आगरा और आसपास के मंडलों में पारा सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है. फिलहाल अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 21.2°C दर्ज किया गया है. प्रदेश भर में रातों के तापमान में भी अगले 3 दिनों तक विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अगस्त से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
वहीं 3 अगस्त से लेकर 5 अगस्त के बीच पूरे उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों) में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा और लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश के साथ तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी.
ADVERTISEMENT











