UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. 1 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की तो कोई चेतावनी नहीं है. लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं. पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा. जबकि बाकी जगहों पर बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है.
ADVERTISEMENT
कहां-कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, ललितपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं..
हवा और तापमान की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले 48 घंटों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. लेकिन इसके बाद पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी.
3 अगस्त से शुरू होगी मूसलाधार बारिश
अगर आप झमाझम मॉनसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, तो अपने वाटरप्रूफ गियर तैयार रखिए. मौसम विभाग के 7-दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 और 2 अगस्त से बारिश का दायरा धीरे-धीरे बढ़ेगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी.
3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां चरम पर होंगी. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार और भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT











