लेटेस्ट न्यूज़

अतरौलिया का चुनावी घमासान: ओम प्रकाश राजभर ने सपा के गढ़ में ठोकी ताल, क्या आजमगढ़ में बदलेगा इतिहास?

आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर चुनाव लड़ेंगे. सपा के गढ़ में राजभर की एंट्री ने सियासी समीकरणों को रोमांचक बना दिया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत में 'किंगमेकर' की भूमिका निभाने का दावा करने वाले ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को अपना नया रणक्षेत्र चुना है. दशकों से समाजवादी पार्टी के प्रभाव वाली इस सीट पर राजभर खुद मोर्चा संभाल रहे हैं, जिससे यह मुकाबला अब 'हाई-प्रोफाइल' हो गया है. राजभर लगातार क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं और अपने समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़े वर्गों को साधने में जुटे हैं.