एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित की खुले गड्ढे में डूबने से मौत; नोएडा अथॉरिटी पर उठे सवाल
Noida Student Drowning: नोएडा सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. परीक्षा के बाद जश्न मनाने के दौरान यह हादसा हुआ.
ADVERTISEMENT
नोएडा के सेक्टर-94 में परीक्षा खत्म होने का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. हर्षित अपने दोस्तों के साथ सेमेस्टर एग्जाम के बाद पिकनिक मनाने निकला था, लेकिन सतह को देखकर पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वह गहरे दलदल और पानी में फंस गया. हर्षित के पैर फंस जाने की वजह से वह खुद को बचा नहीं सका और देखते ही देखते जिंदगी की जंग हार गया.