16वीं मंजिल से गिरी 18 साल की लड़की... घर वालों ने कही रेप के बाद हत्या की बात तो पुलिस ने की बदसलूकी?
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 18 साल की लड़की की हाईराइज सोसाइटी से गिरकर मौत. परिजनों ने पुलिस पर शव छीनने और रेप की बात छुपाने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT
गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक हाईराइज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 साल की युवती की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है. एक तरफ पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, तो वहीं परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर बेहद गंभीर और रूह कंपा देने वाले आरोप लगाए हैं.