Amethi Missing Case: अमेठी में हाईटेक पुलिसिंग का असर, 2 साल में लापता 692 में से 596 मिले, नाबालिग सबसे ज्यादा
Amethi News: अमेठी पुलिस ने एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में पिछले दो साल में लापता हुए 692 लोगों में से 596 को बरामद कर लिया है. इनमें 95 प्रतिशत नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया है.
ADVERTISEMENT

Amethi News: अमेठी एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में पुलिस हाईटेक मोड में काम कर रही है. किसी भी घटना के बाद एसपी खुद घटना की मॉनीटरिंग कर उसे अंतिम पायदान तक पहुंच रहे हैं. जिले में पिछले दो साल में लापता हुए लोगों में से पुलिस ने 90 प्रतिशत लोगों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा है. शेष अन्य लोगों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है. इस अभियान में पुलिस ने 95 प्रतिशत लड़की और लड़कों को बरामद किया गया है.