लेटेस्ट न्यूज़

गद्दों से लेकर बाथरूम के फ्लश तक छिपाया था कैश ही कैश... कौन है यूपी का रिटायर्ड अधिकारी केशव लाल जिसके पास मिली 100+ करोड़ की संपत्ति

कानपुर विजिलेंस ने वाणिज्य कर विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है. जांच में उनकी संपत्ति 100 करोड़ से ऊपर पाई गई है.

ADVERTISEMENT

Keshav Lal
Keshav Lal
social share
google news

उत्तर प्रदेश विजिलेंस की कानपुर यूनिट ने वाणिज्य कर विभाग के पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है. जांच में सामने आया है कि केशव लाल ने अपनी सेवा अवधि के दौरान भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित की. उनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार बताया जा रहा है.