लेटेस्ट न्यूज़

निषाद आरक्षण की जंग तेज करेंगे मुकेश सहनी, 11 अप्रैल को लखनऊ में योगी सरकार से पूछेंगे तीखे सवाल!

Mukesh Sahni Lucknow Visit: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे. निषाद आरक्षण की मांग को लेकर वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और यूपी की डबल इंजन सरकार से आरक्षण पर जवाब मांगेंगे.

ADVERTISEMENT

Mukesh Sahni
Mukesh Sahni
social share
google news

Mukesh Sahni Lucknow Visit: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आगामी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं. उनके इस दौरे का मुख्य मकसद उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की मांग को एक नई गति देना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है. 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित सहनी यहां एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और निषाद समाज के हक की लड़ाई को धार देंगे.