लेटेस्ट न्यूज़

बालों से पकड़ा और डंडों से पीटा... इटावा रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग की पिटाई का सच आया सामने

इटावा रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत सफाईकर्मियों ने एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा और बालों से घसीटा. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

इटावा रेलवे स्टेशन के पास से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बर्बर तस्वीर सामने आई है, जहां भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग देवेंद्र बाबू के साथ दो सफाई कर्मियों ने बेरहमी से मारपीट की. नशे में धुत आरोपियों ने न केवल लाठी-डंडों से बुजुर्ग को पीटा, बल्कि उन्हें बालों से पकड़कर सड़क पर दूर तक घसीटा. यह हृदयविदारक घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.