लेटेस्ट न्यूज़

गोद में बच्चा लेकर लखनऊ में हाई कोर्ट की 5वीं मंजिल पर चढ़ गई रूपाली, फिर वहां जो हुआ वो देख हर कोई ठहर गया

Lucknow High Court drama: लखनऊ हाई कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रूपाली नामक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल पर चढ़ गई. पारिवारिक विवाद से परेशान महिला के कूदने की धमकी पर हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

Lucknow High Court drama: हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच परिसर में शुक्रवार शाम एक रूपाली नाम की महिला ने ऐसी हरकत की हर तरफ हड़कंप मच गया. यहां एक महिला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर एडवोकेट चैंबर की पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गई. इतना ही नहीं इस दौरान महिला वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगी जिसे देख कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए. करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षाबलों ने सूझबूझ से महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया.