UPTak Baithak Logo

रामपुर: विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे पर गिरेगी गाज? अस्पताल में अधिकारी की कुर्सी पर बैठने के मामले में जांच शुरू

ADVERTISEMENT

रामपुर में विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे द्वारा PHC का आकस्मिक निरीक्षण करने और डॉक्टर की कुर्सी पर बैठने का मामला गरमाया. सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं.

social share
google news

रामपुर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे अचानक भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण करने पहुंच गए. हैरानी की बात यह रही कि विधायक पुत्र ने न केवल डॉक्टरों से पूछताछ की, बल्कि प्रोटोकॉल को दरकिनार कर चिकित्सा अधिकारी की मुख्य कुर्सी पर भी कब्जा जमा लिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब विधायक पुत्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.